{"_id":"66f00af4d4a27fd6b50fb4dd","slug":"uttarkashi-news-teenager-died-after-injured-in-bear-attack-in-osla-village-of-mori-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: खेत में काम करने गए युवक पर भालू ने किया हमला, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: खेत में काम करने गए युवक पर भालू ने किया हमला, उपचार के दौरान हुई मौत
Sun, 22 Sep 2024 05:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरी(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरी(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:54 PM IST
सार
Uttarkashi news: ओसला गांव निवासी युवक शनिवार को अपने खेतों में काम करने गया था। जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया, उसका शोरगुल सुन ग्रामीणों ने उसे किसी तरह भालू से बचाया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के ओसला गांव में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को डंडी कंडी के सहारे चार किमी दूर ढाडमीर तक पहुंचाया। वहां से निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Rishikesh: दिल्ली से घूमने आए थे पांच युवक, दो नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन
मोरी थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार दिन में करीब एक बजे ओसला गांव निवासी चैन दास (20) पुत्र रकम दास अपने खेतों में काम करने गया था। जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया, उसका शोरगुल सुन ग्रामीणों ने उसे किसी तरह भालू से बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उचित समय पर मिलती तो गंभीर घायल अनुराग की जान बच सकती थी।
विज्ञापन