फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Leopard attacks woman who went to cut grass referred to higher centre in critical condition

Uttarkashi: कुमोला तोक में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Sun, 20 Jul 2025 06:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jul 2025 06:15 PM IST
सार

उर्मिला देवी सेब के बगीचों में घास काटने गई थी। तभी गुलदार ने अचानक उर्मिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
 

विज्ञापन
Uttarkashi News Leopard attacks woman who went to cut grass referred to higher centre in critical condition
गुलदार ने महिला पर किया हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुरोला विकासखंड के पुजेली गांव के कुमोला तोक में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुजेली निवासी उर्मिला देवी पत्नी चंद्रमोहन नौटियाल गांव के समीप ही सेब के बगीचों में घास काटने गई थी। वहीं आसपास मजदूर सेब तुड़ान का कार्य कर रहे थे। उसके बावजूद दोपहर में गुलदार ने अचानक उर्मिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने किसी प्रकार शोर मचाकर गुलदार को भगाया। वहीं उसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद पुजेली क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण सहमे हुए हैं और उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Hemkund Sahib: जंगल चट्टी में खाई में गिरकर पंजाब के सिख श्रद्धालु की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

हमला सेब के बगीचों के पास हुआ है जिससे क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया और क्षेत्र में गश्त व कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। उप वन संरक्षक डीपी बलूनी ने बताया कि रेंज अधिकारी अभिलाष सक्सेना को महिला की स्थिति जानने के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।

साथ ही एसडीओ, रेंज अधिकारी समेत अन्य वनकर्मियों की टीम को घटनास्थल पर भेजकर लगातार निगरानी रखने और गश्त के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे जंगलों में घास काटने या अन्य कार्यों के लिए समूह में जाएं और पूरी सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed