{"_id":"66810d3f7009b98a710711fd","slug":"uttarkashi-news-dead-body-of-an-unknown-woman-found-on-banks-of-bhagirathi-river-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Sun, 30 Jun 2024 01:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:22 PM IST
सार
कुछ लोगों को भागीरथी नदी के दाएं किनारे पर एक शव दिखा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
नदी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मनेरा में भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया, जिसे पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों को भागीरथी नदी के दाएं किनारे पर एक शव दिखा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव बुजुर्ग महिला का है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक लग रही है। शव का पंचायत नामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Kedarnath: चोराबाड़ी क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, खाई में समाया बर्फ का गुबार, यात्रियों ने कैमरे में कैद की घटना
कोतवाल ने कहा कि उत्तरकाशी में साधु संतों के निधन के बाद उन्हें नदी में जल व नदी किनारे भू समाधि भी दी जाती है। यह शव उनमें से भी एक हो सकता है। जो नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे लगा हो सकता है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद का शव अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।