{"_id":"65d4a436aa4b05ab700d18b8","slug":"uttarkashi-news-chinook-helicopter-exercise-cancelled-due-to-technical-reasons-today-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: चिनूक हेलीकॉप्टर का अभ्यास तकनीकी कारणों से हुआ रद्द, अब बुधवार को होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: चिनूक हेलीकॉप्टर का अभ्यास तकनीकी कारणों से हुआ रद्द, अब बुधवार को होने की संभावना
Tue, 20 Feb 2024 06:39 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:39 PM IST
सार
Uttarkashi News: को वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर का दो दिवसीय अभ्यास तकनीकी कारणों से रद्द हो गया। बुधवार को अभ्यास की सूचना है।
विज्ञापन
चिनूक हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर का हवाई पट्टी पर अभ्यास तकनीकी कारणों से रद्द हो गया। हवाई पट्टी के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को अभ्यास होने की संभावना है। वायुसेना के हेडक्वार्टर एयर कमांड भारतीय वायुसेना बमरोली प्रयागराज से पिथौरागढ़, गौचर, धरासू, चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर चिनूक हेलीकॉप्टर के दो दिवसीय अभ्यास होने का पत्र जिला प्रशासन के पास सोमवार शाम को आया था, जिसमें जिला प्रशासन से एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर किसी तकनीकी कारणों से अभ्यास रद्द हो गया। पिथौरागढ़, गौचर चमोली और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियां सामरिक और आपदा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Uttarakhand: मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रामलला और हनुमान गढ़ी किए दर्शन
विज्ञापन
चिनूक हेलीकॉप्टर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लैडिंग और टेकआफ करने में बेहद सुरक्षित और आसान है। ईई घनश्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार को वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर का दो दिवसीय अभ्यास तकनीकी कारणों से रद्द हो गया। बुधवार को अभ्यास की सूचना है।