फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Chinook Aircraft land and Takeoff Practice at Chinyalisaur airport at night first time

Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतरा वायुसेना का चिनूक, पहली बार रात में भी किया अभ्यास

Fri, 23 Feb 2024 10:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Feb 2024 10:01 PM IST
सार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हवाई अड्डे पर यह हेलीकॉप्टर इससे पहले सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर उतरा था।

विज्ञापन
Uttarkashi News Chinook Aircraft land and Takeoff Practice at Chinyalisaur airport at night first time
रात के समय चिनूक का अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया है। गत मंगलवार व बुधवार को चिनूक हेलीकॉप्टर का दो दिवसीय अभ्यास प्रस्तावित था। जो कि तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को शाम चार बजे चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर चिनूक ने सफलता पूर्वक लैंडिंग की। इसके बाद रात में करीब पौने नौ बजे यह हेलीकॉप्टर दोबारा हवाई अड्डे पर पहुंचा। आसमान में दो राउंड लगाने के बाद लैंडिंग और टेक ऑफ का सफलता पूर्वक अभ्यास किया। वहीं, यह पहली बार है जब वायु सेना रात के समय अपने चिनूक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास कर रही है।

विज्ञापन


सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हवाई अड्डे पर यह हेलीकॉप्टर इससे पहले सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर उतरा था। जिससे सुरंग के अंदर से सकुशल बाहर निकाले गए 41 श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। कुछ दिनों पूर्व चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर वायुसेना के एयरबेस प्रयागराज से चिनूक के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे के साथ पिथौरागढ़, गौचर हवाई अड्डे पर दिन और रात में लैंडिंग और टेकऑफ के अभ्यास की सूचना जिला प्रशासन को लिखित रूप से दी गई थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड पाखरो रेंज घोटाला: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत पांच लोगों को ईडी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बाद में तकनीकी कारणों से यह अभ्यास रद्द हो गया था। इधर, डुंडा एसडीएम नवाजिश खालीक ने बताया कि यह वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर का रुटिन अभ्यास था। जिसकी सूचना पर हवाई अड्डे पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की टीम तैनात कर दी गई थी। बताया कि मौसम खराब होने के चलते पूर्व में अभ्यास नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed