{"_id":"64ef5675db077cfe620fb3a6","slug":"uttarkashi-news-accused-escaped-by-dodging-policemen-during-being-brought-to-court-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: पुलिस के जवानों को चकमा देकर फरार हुआ पेशी पर लाया जा रहा आरोपी, सभी थानों और चौकी में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: पुलिस के जवानों को चकमा देकर फरार हुआ पेशी पर लाया जा रहा आरोपी, सभी थानों और चौकी में अलर्ट
Wed, 30 Aug 2023 08:20 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:20 PM IST
सार
आरोपी की तलाश के लिए सभी थानों और चौकी को अलर्ट कर पुलिस कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी फरार
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा एक आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश के लिए सभी थानों और चौकियों को अलर्ट कर पुलिस कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने बीते मंगलवार शाम को एक आरोपी शहजाद निवासी इंद्रा कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर शांति भंग के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार सुबह पुलिस आरोपी को पेश करने के लिए एसडीएम कोर्ट लेकर गई। उसी दौरान आरोपी को कोर्ट ले जा रहा एक जवान कागजी कार्यवाही करने के लिए एसडीएम कोर्ट के अंदर गया और दूसरे जवान को आरोपी पर निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन
Bomb Blast Threat: नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट की धमकी, हिजबुल मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इस बीच आरोपी शहजाद ने जवान से यह कहा कि उसे पानी पीना है। जवान का जैसे ही थोड़ा ध्यान भटका आरोपी वहां से हथकड़ी से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने सभी थानों चौकियों में अलर्ट कर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस उत्तरकाशी से लेकर चिन्यालीसौड़ तक सभी वाहनों में चेकिंग अभियान चला रही है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि शांति भंग के आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा था। वह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।