फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Landslide Rescue operation Yamunotri Searching for missing people with the help of sniffer dogs

Uttarkashi Landslide: लापता लोगों की ढूंढ के लिए यमुनोत्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, स्निफर डॉग की मदद से तलाश

Thu, 26 Jun 2025 12:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:56 PM IST
सार

यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप भूस्खलन में पांच लोग दब गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने मुंबई निवासी एक व्यक्ति को मलबे के नीचे बाहर निकालकर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया था। लापता लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Uttarkashi Landslide Rescue operation Yamunotri Searching for missing people with the help of sniffer dogs
खोजबीन जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम ने पुनः लापता लोगों की खोजबीन शुरू की। टीम द्वारा इस बार स्निफर डॉग की मदद से मलबे के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षेत्र में हाल में हुए भूस्खलन के चलते कई लोग लापता हो गए थे, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


वर्तमान में जनपद मुख्यालय,गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ है और यात्रा सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


मलबे और बोल्डरों के बीच कोई सफलता नहीं मिली
सोमवार को भी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हुए भूस्खलन में दबी 11 वर्षीय किशोरी और युवक का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं लग पाया। एनडीआरएफ ने तीसरे दिन दो स्निफर डॉग की मदद से उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन मलबे और बोल्डरों के बीच कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर साफ मौसम में नौकैंची के समीप भूस्खलन में पांच लोग दब गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने मुंबई निवासी एक व्यक्ति को मलबे के नीचे बाहर निकालकर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag Accident: नदी में समाया यात्रियों का वाहन, 19 लोग थे सवार, घायल चालक ने बताई दर्दनाक हादसे की वजह

उसके बाद चलाए गए रेस्क्यू अभियान में बच्ची और एक व्यक्ति का शव मिला। उनकी शिनाख्त मंगलवार को जौनपुर निवासी पिता-पुत्री के रूप में हुई। लेकिन मलबे में दबे अन्य दो लोगों का पता नहीं लग पाया। एनडीआरएफ के निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मौके पर बल के एसआई गौरव राठी के नेतृत्व में बुधवार सुबह स्निफर डॉग के साथ खोज अभियान शुरू किया गया। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से मलबे को खोदकर ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उनका पता नहीं लग पाया। दोपहर तक क्षेत्र में हुई बारिश से भी टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। उसके बाद दोनों बलों के जवानों ने खड़ी चट्टानों पर लटके हुए बोल्डरों और पेड़ों को हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed