फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Landslide Police started bulk SMS facility related to landslide area

Chardham Yatra: भूस्खलन को लेकर पुलिस ने शुरू की बल्क SMS की व्यवस्था, हर तीन घंटे में भेजी जा रही चेतावनी

Tue, 24 Jun 2025 03:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Jun 2025 03:18 PM IST
सार

बरसात में हर तीन घंटे में चारधाम यात्रियों को चेतावनी भेजी जा रही है। जोन के दोनों ओर जेसीबी के साथ एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
Uttarkashi Landslide Police started bulk SMS facility related to landslide area
यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून के जोर पकड़ते ही पुलिस ने चेतावनी सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। बरसात में चारधाम यात्रियों को भूस्खलन क्षेत्र की चेतावनी एसएमएस के जरिए भेजी जा रही है। ताकि, वह अपनी यात्रा को सुरक्षित बना सकें। इसे अलावा ट्रैकिंग रूट पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर जेसीबी के साथ एसडीआरएफ की टीमों को तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार चारधाम यात्रा में पिछले वर्षों से अलग व्यवस्था की गई थी। इस बार पूरे रूट को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर जगह पर एक चेक प्वाइंट के माध्यम से यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ उन्हें आगे के रूट के बारे में जानकारी दी जा रही है। अब पुलिस ने मानसून शुरू होते ही यात्रियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट करना शुरू कर दिया है। इसमें बारिश के संभावित स्थलों से लेकर भूस्खलन वाले स्थानों की जानकारी भी दी जा रही है। पुलिस हर तीन घंटे में ये एसएमएस जारी कर रही है।

विज्ञापन

पूरे यात्रा रूट में कुल 66 भूस्खलन जोन पुलिस ने चिह्नित किए थे। यहां पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन, अब सड़क निर्माण के चलते कुछ छोटे जोन भी बने हैं। लिहाजा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम इन स्थानों को भी चिह्नित कर रही है। इन जगहों पर अस्थाई बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही इन जगहों पर जेसीबी मशीनों को तैनात किया जा रहा है। ताकि, भूस्खलन होते ही तत्काल राहत कार्य किया जा सके। इसके अलावा अब मार्ग पर जाम आदि की दिक्कतों को देखते हुए बरसात में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश रेंज कार्यालय से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने भूस्खलन जोन

उत्तरकाशी 09
टिहरी 20
चमोली 18
रुद्रप्रयाग 14
पौड़ी 03
देहरादून 02

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू, कुछ और लोगों के दबे होने की है आंशका

पूरे रूट पर हर जगह पुलिस तैनात है। भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर जेसीबी के साथ एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। यात्रियों को चेतावनी के लिए एसएमएस भेजना भी शुरू कर दिया गया है। इनमें मौसम की भी चेतावनी जारी की जा रही है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि जहां पुलिस और प्रशासन उन्हें रोकता है वहां पर सहयोग किया जाए।  -राजीव स्वरूप, आईजी गढ़वाल


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed