फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Gangotri National Park banned Gomukh-Tapovan trek for two days due to snowfall

गंगोत्री नेशनल पार्क: गोमुख-तपोवन की ट्रैकिंग पर लगाई रोक, बर्फबारी के चलते दो दिन बंद रहेगी आवाजाही

Thu, 09 Oct 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:00 AM IST
सार

बीते सोमवार देर रात से गोमुख-तपोवन क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई। वहां पर करीब आधा फीट से अधिक बर्फ गिरी।

विज्ञापन
Uttarkashi Gangotri National Park banned Gomukh-Tapovan trek for two days due to snowfall
गोमुख-तपोवन ट्रैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से गोमुख, भोजबासा और तपोवन में बर्फबारी को देखते हुए ट्रैकिंग पर दो दिन की अस्थाई रोक लगाई गई है। वहीं बुधवार सुबह तक गोमुख-तपोवन ट्रैक पर गए सभी ट्रैकर्स गंगोत्री लौट आए हैं। दो दिन हुई बर्फबारी के बीच गोमुख-तपोवन ट्रैक पर ट्रैकर्स ने बर्फ के बीच ट्रैकिंग के रोमांच का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


बीते सोमवार देर रात से गोमुख-तपोवन क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई। वहां पर करीब आधा फीट से अधिक बर्फ गिरी। मौसम और बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए मंगलवार और बुधवार को उस क्षेत्र की ट्रैकिंग पर अस्थाई रोक लगाई हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को भी मौसम को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन गोमुख ट्रैकिंग को खोलने का निर्णय लेगा। कनखू बैरियर इंचार्ज वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया कि इस बीच मंगलवार और बुधवार सुबह तक ट्रैक पर गए सभी 139 ट्रैकर्स वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का बना रिकॉर्ड, 16.56 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिन ट्रैकर्स को मंगलवार और बुधवार को जाना था। उन्हें अभी गंगोत्री में ही रोका गया है। इस दौरान बर्फबारी के बीच लौट रहे ट्रैकर्स ने भोजबास, चीड़बासा में कैंपिंग का लुत्फ भी उठाया। इसके साथ ही नेलांग सहित जादूंग घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है। वहां पर भी पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के कारण जादूंग में चल रहा होमस्टे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं वहां पर अगर बर्फबारी जारी रहती है, तो इनके निर्माण में तय सीमा में देरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed