फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 New record for pilgrims is set at Kedarnath Dham with the number crossing 16.56 lakh

Chardham Yatra: केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का बना रिकॉर्ड, 16.56 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

Wed, 08 Oct 2025 11:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Oct 2025 11:07 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: केदार धाम के कपाट आगामी 23 अक्तूबर को भैयादूज पर बंद होंगे। अभी यात्रा 15 दिन और चलेगी। इसी बीच यहां तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 New record for pilgrims is set at Kedarnath Dham with the number crossing 16.56 lakh
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में इस बार केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार को यहां अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 16.56 लाख पार हो गया। बीते वर्ष 16.52 लाख श्रद्धालु ही केदारनाथधाम पहुंचे थे।

विज्ञापन


बारिश और बर्फबारी के बावजूद तीर्थयात्रियों में बाबा केदार के दर्शन करने के लिए भारी उत्साह है। बुधवार को केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदार धाम के कपाट आगामी 23 अक्तूबर को भैयादूज पर बंद होंगे। अभी यात्रा 15 दिन और चलेगी। इसी बीच यहां तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी अब यात्रियों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग में सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारु बना रहे, इसके लिए भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर मलबे की सफाई के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: राजाजी से लुप्त हो चुके जंगली कुत्ते और गैंडा, कभी थे जंगलों की शान, इस पक्षी की संख्या भी हुई कम

बता दें कि 30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। मानसून सीजन में अतिवृष्टि, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Trending Videos

बारिश थमने पर भी यहां यात्रा को बहाल करना बड़ी चुनौती था, लेकिन शासन प्रशासन की टीमों ने युद्धस्तर पर कार्य कर आम जनजीवन की बहाली के साथ ही यात्रा मार्गों को सुचारु किया। दोनों धामों की यात्रा भी सुरक्षा इंतजामों के साथ शुरू हो गई। प्रशासन की ओर से यात्रियों को अभी भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। यात्रियों को बार-बार आगाह किया गया है कि मौसम खराब होने पर यात्रा करने से बचें। यदि यात्रा मार्ग में हैं तो सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी यात्रा मार्गों पर आवश्यक यात्री सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed