फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi earthquake Amid rumours of earthquake people spent the night under the open sky Uttarakhand News

Uttarkashi Earthquake: भूकंप की अफवाह के बीच लोगों ने खुले आसमान के नीचे काटी रात, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 06:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

उत्तरकाशी में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के बीच कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी कि शुक्रवार देर रात को तेज भूकंप आने वाला है। देखते ही देखते यह अफवाह व्हाट्सएप ग्रुपों से लेकर फेसबुक पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
Uttarkashi earthquake Amid rumours of earthquake people spent the night under the open sky Uttarakhand News
भूकंप की अफवाह के बाद लोगों ने बाहर बिताई रात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीती शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भूकंप आने की अफवाह आग की तरह फैल गई। इस कारण नगर क्षेत्र में लोगों ने कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों और बच्चों के साथ रात खुले आसमान के नीचे काटी। वहीं इस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जनपद मुख्यालय में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के बीच किसी शरारती तत्व ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी कि शुक्रवार देर रात को तेज भूकंप आने वाला है। देखते ही देखते यह अफवाह व्हाट्सएप ग्रुपों से लेकर फेसबुक पर वायरल हो गई।

विज्ञापन


एडवाइजरी का पालन करने की अपील की
भूकंप के झटकों से दहशत में आए लोग देर रात में अपने बच्चों और बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को लेकर खुले आसमान के नीचे सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित हो गए। नगर के गंगोरी में खेतों में तो भैरव चौक के लोग अन्नपूर्णा मंदिर और मुख्य बाजार के लोग रामलीला मैदान में एकत्रित हो गए। वहां पर लोगों ने रातभर आग जलाकर रतजगा करने को मजबूर रहे। हालांकि अफवाहों का बाजार गर्म होते ही पुलिस और प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे फर्जी खबर बताते हुए लोगों को सतर्क रहने और भूकंप के तहत जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग सुबह करीब तीन से चार बजे तक खुले आसमान के नीचे रहे। उसके बाद सब लोग अपने घरों को लौट गए। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की झूठी अफवाह फैलाने और सामजिक सौहार्द को बिगाड़ने को लेकर उपद्रव आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


ये भी पढ़ें..Budget 2025-26:  मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा...नए टैक्स स्लैब का एलान होते ही खिले उत्तराखंड में लोगों के चेहरे

एसपी सरिता डोबाल ने शहरवासियों से झूठी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना के लिए प्रशासन की वेबसाइट और सोशल हैंडल से जानकारी लें। वहीं अफवाह फैलने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Uttarkashi earthquake
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed