फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Disaster Dhami Government will give five lakhs to Dharali disaster affected people

Uttarkashi Disaster: धराली आपदा प्रभावितों को पांच लाख देगी सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने की दो अहम घोषणाएं

Sun, 10 Aug 2025 01:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Aug 2025 01:30 PM IST
सार

धराली आपदा प्रभावितों को सरकार त्वरित सहायता देगी। आपदा में मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarkashi Disaster Dhami Government will give five lakhs to Dharali disaster affected people
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पूरी तरह से ध्वस्त मकानों के लिए प्रदेश सरकार फौरी राहत के रूप में पांच लाख रुपये सहायता राशि देगी। इसके अलावा आपदा में मृतकों के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा। प्रभावितों के पुनर्वास और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई।

विज्ञापन


शनिवार को उत्तरकाशी से लौटने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने आपदा ग्रस्त धराली, सैंजी, बांकुड़ा में आपदा प्रभावितों के लिए त्वरित राहत देने के लिए घोषणा की है। सीएम ने कहा कि उत्तरकाशी जिले के धराली, पौड़ी जिले के सैंजी व बांकुड़ा गांव में कई मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए पांच लाख की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा आपदा में मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इससे इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके।
विज्ञापन


सचिव राजस्व की अध्यक्षता में समिति गठित
मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर शासन ने सचिव राजस्व डॉ. सुरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी है। समिति में यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान, अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना को सदस्य बनाया गया। समिति प्रभावितों के पुनर्वास, स्थायी आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति धराली गांव के भविष्य के लिए दीर्घकालिक व प्रभावी नीति का खाका तैयार करेगी। इससे स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता करेगी शासन स्तर पर राहत व पुनर्वास की कार्रवाई त्वरित और प्रभावशाली रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।

दो से तीन दिन में शुरू होगा मुआवजे का वितरण
सीएम धामी ने धराली आपदा ग्रस्त क्षेत्र में मकान, जमीन, खेती और अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन शुरू हो चुका है। अगले दो से तीन दिनों में मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही घर, खेत-खलिहान, कृषि और अन्य नुकसान का विस्तृत सर्वे जारी है।

पांचवें दिन बिजली आपूर्ति बहाल
आपदा के पांचवें दिन हर्षिल और धराली का अंधेरा छंट गया। यूपीसीएल ने युद्धस्तर पर काम करते हुए धराली में आपदाग्रस्त क्षेत्रों तक बिजली पहुंचा दी। आपदा के बाद शनिवार को पहली बार धराली में बिजली जली।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आपदा से थम गईं चारधाम यात्रा की रफ्तार, धराली में आई आपदा के साथ जगह-जगह भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किल

जीपीआर रडार तलाशेगा मलबे में दबीं जिंदगियां
सरकार ने धराली में सर्च ऑपरेशन को और मजबूती देने के लिए नेशनल जिओ फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद से जीपीआर रडार पहुंचाया गया। इस रडार से मलबे के भीतर दबे लोगों को खोजना आसान होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed