{"_id":"69b98f0be4957d2cc7064bf6","slug":"uttarkashi-bridcul-project-manager-suspended-over-irregularities-in-bridge-construction-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: पुल निर्माण में अनियमितता पर ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक निलंबित, गुणवत्ता पर उठे थे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: पुल निर्माण में अनियमितता पर ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक निलंबित, गुणवत्ता पर उठे थे सवाल
Tue, 17 Mar 2026 10:58 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:58 PM IST
सार
ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पुल निर्माण में बजरी के स्थान पर मिट्टी मिलाई जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सौड़–ओसला मोटर मार्ग पर गंगाड गाड़ में निर्माणाधीन आरसीसी पुल में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद ब्रिडकुल प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए परियोजना प्रबंधक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पुल निर्माण में बजरी के स्थान पर मिट्टी मिलाई जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। मामले की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की। ब्रिज रोपवे टनल अंडर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत किमी 16 पर सौड़ से ओसला तक 30 मीटर आरसीसी स्पैन स्टील ट्रस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
धामी सरकार का एक्शन: यूपीसीएल, यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर किए कार्यमुक्त, सेवा विस्तार पर कर रहे थे काम
विज्ञापन
इसकी जांच में पाया गया कि निर्धारित मानकों के विपरीत रेत की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है। इसके अलावा प्लम कंक्रीट में प्रयुक्त प्लम की मात्रा भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। आदेश में कहा गया है कि निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितताओं से न केवल विभाग की छवि प्रभावित हुई है, बल्कि कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगे हैं। यह स्थिति कार्यों की निगरानी में शिथिलता को दर्शाती है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रिडकुल प्रबंधन ने उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के तहत कार्रवाई करते हुए परियोजना प्रबंधक अजय कुमार को निलंबित कर ब्रिडकुल मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।