फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Accident Teenage girl travelling in trolley fell into surging Tons river, SDRF engaged in search

उत्तराकाशी में हादसा: ट्रॉली से टोंस नदी पार कर रही किशोरी नीचे गिरी, तेज बहाव में हो गई ओझल, तलाश जारी

Mon, 08 Sep 2025 01:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Sep 2025 01:46 PM IST
सार

Uttarkashi News: किशोरी अपनी मौसी के साथ ट्रॉली से नदी पार कर अपने गांव जा रही थी। इस दौरान वह नदी में जा गिरी।

विज्ञापन
Uttarkashi Accident Teenage girl travelling in trolley fell into surging Tons river, SDRF engaged in search
टोंस नदी में गिरी किशोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम भकंवाड में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली से नदी पार कर रही एक किशेारी नीचे गिर गई और नदी के तेज उफान में बह गई। एसडीआरएफ उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सबीना (15) पुत्री यासीन अपनी मौसी मेमना के साथ टोंस नदी पर लगी ट्राॅली पार कर रही थी। इस दौरान अचानक ट्राॅली का संतुलन बिगड़ गया और किशोरी नदी में गिरकर तेज धारा में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि भकंवाड गांव मुख्य सड़क मार्ग (मोरी–हनोल) से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर ही गांव तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: आपदा से क्षति का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंची अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम, जिलों के लिए हुई रवाना

वहीं, टोंस नदी पार करने के लिए ग्रामीण अस्थायी ट्राॅली का उपयोग करते हैं। इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्थानीय लोग प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षित पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed