फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Accident near Sunkundi village bus full of passengers overturned from road into ditch

Uttarkashi: सुनकुंडी गांव के पास हादसा, सड़क से नीचे खाई की तरफ पलटी बस, 30 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

Wed, 15 Jan 2025 10:26 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2025 10:26 AM IST
सार

Uttarkashi Bus Accident: बस जखोल से देहरादून जा रही थी। इसी बीच बस सुनकुंडी गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर उतर गई।

विज्ञापन
Uttarkashi Accident near Sunkundi village bus full of passengers overturned from road into ditch
उत्तरकाशी बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार को एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। सुनकुंडी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे। बस को गिरता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है। वहीं, अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


एक ही परिवार के चार लोगों की मौत : देहरादून से मेहंदीपुर बालाजी गए थे, आश्रम के एक ही कमरे में मृत मिले; Video
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस संख्या(UK 7 PA 4177) सुबह जखोल से देहरादून जा रही थी। इसी बीच बस सुनकुंडी गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर उतर गई। गनीमत रही कि बस नीचे बने चबूतरे पर अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना की जानकारी ली और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed