{"_id":"6a354630ca41d805580ebed6","slug":"uttarkashi-accident-car-loses-control-and-plunges-into-a-gorge-one-youth-dies-another-hospitalized-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
Fri, 19 Jun 2026 07:11 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:11 PM IST
सार
दो युवक कार की धुलाई कर मंडरसगाड़ से वापस जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खालसी रोड पर शुक्रवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दूसरा युवक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सहित राजस्व पुलिस ने घायल को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। दूसरी ओर मृतक के शव का खाई से बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
तहसीलदार धीरेंद्र कुमांई ने बताया कि शुक्रवार शाम खालसी निवासी सूरज(24) पुत्र श्याम सिंह और सुमन पंवार(25) पुत्र चंदर सिंह अपनी कार की धुलाई कर मंडरसगाड़ से वापस जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण सहित राजस्व पुलिस सहित पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Rudraprayag: एक सप्ताह बाद मिला मंदाकिनी में बहे युवक का शव, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान
विज्ञापन
उन्होंने घटना में घायल सुमन पंवार को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। वहां पर उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।