{"_id":"6a353e1e615685544a0f3b91","slug":"rudraprayag-body-of-youth-swept-away-in-mandakini-found-after-a-week-identified-by-name-written-on-his-hand-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: एक सप्ताह बाद मिला मंदाकिनी में बहे युवक का शव, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: एक सप्ताह बाद मिला मंदाकिनी में बहे युवक का शव, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान
Fri, 19 Jun 2026 06:36 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:36 PM IST
सार
नदी में मिले शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान हाथ पर अंकित नाम के आधार पर की गई। मृतक नीरज नेगी गांव बनियाड़ी से है।
विज्ञापन
युवक का शव मिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एक सप्ताह पूर्व मंदाकिनी नदी में बहे युवक का शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर तीन बजे अगस्त्यमुनी झूला पुल के समीप नदी में युवक का शव दिखाई दिया था। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी का जलस्तर अधिक होने व तेज बहाव के कारण था टीम को दिक्कत हुई। मगर कुछ देर बाद जलस्तर कम होने पर संयुक्त टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
चंपावत-लोहाघाट NH पर दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल
विज्ञापन
थाना प्रभारी अगस्त्यमुनी प्रभारी गुमान सिंह नेगी ने बताया कि नदी में मिले शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान हाथ पर अंकित नाम के आधार पर की गई। मृतक नीरज नेगी गांव बनियाड़ी से है। जो करीब एक सप्ताह पूर्व नदी में बह गया था। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।