फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Woman Pratibha Selected for Asia and World Championships from India

Bodybuilding: एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को नई पहचान दिलाएगी उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा

Mon, 05 Jun 2023 07:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 05 Jun 2023 07:30 AM IST
सार

इस साल छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काडमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Woman Pratibha Selected for Asia and World Championships from India
प्रतिभा थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल नेपाल और साउथ कोरिया में होने वाली एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए पूरे देश से सिर्फ उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन हुआ है। प्रतिभा इस साल होने वाली इन दोनों प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रविवार को इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रतिभा को चुना गया।

विज्ञापन


इस साल छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काडमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है।
विज्ञापन


दोनों प्रतियोगिताओं के लिए रविवार को गोवा में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें देशभर की करीब 23 महिला बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इनमें से सिर्फ प्रतिभा थपलियाल का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Exclusive: उत्तराखंड के नक्शे से गायब हो गए 7वीं- 8वीं शताब्दी के दो मंदिर, ASI के अध्ययन में हुआ खुलासा

पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी प्रतिभा उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा ने कहा, एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना उनका सपना था। वह दोनों प्रतियोगिताओं में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं।

दो बच्चों की मां हैं प्रतिभा

प्रतिभा दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने जिस मेहनत और जज्बे के बूते सिर्फ कुछ ही समय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कामयाबी पाई, वह समाज के लिए मिसाल है। प्रतिभा की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश ऋषिकेश में हुई है। उन्होंने हिंदी में एमए किया है। वह पढ़ाई के दौरान खेलों में भी सक्रिय रहीं। इससे पहले वह वॉलीबॉल में बतौर कप्तान उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और पांच बार नॉर्थ जोन से खेल चुकी हैं। इसके अलावा वह चार बार क्रिकेट में भी ऑल इंडिया स्तर पर खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed