Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhandi song Paili Paili Baar will show glimpse of development works

Dehradun News: विकास कार्यों की झलक दिखाएगा उत्तराखंडी गीत पैंली-पैंली बार

Sat, 27 Dec 2025 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhandi song Paili Paili Baar will show glimpse of development works
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया गीत का विमोचन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पैंली-पैंली बार उत्तराखंडी गीत का विमोचन किया। लोक गायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गीत जन-जन तक सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाएगा।
सीएम ने कहा कि इन गीतों के माध्यम से समाज में जागरूकता आएगी। उत्तराखंड में पहली बार हुए कार्यों से बड़ी संख्या में लोग अवगत हो सकेंगे। राज्य सरकार के निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं। उन्होंने लोक कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा हमारा राज्य, विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐतिहासिक फैसलों और योजनाओं के माध्यम से आमजन को सहूलियत पहुंचाई जा रही है। विभिन्न चुनौतियों के बाद भी राज्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्टार्टअप, कृषि, रिवर्स पलायन, बागवानी, हर क्षेत्र में नया इतिहास रच रहा है। पैंली-पैंली बार गीत में राज्य के इतिहास में पहली बार हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीत में नकल विरोधी कानून, वृहद स्तर पर सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को हटाने, धर्मांतरण और यूसीसी, शीतकालीन यात्रा, पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा आदि कैलाश यात्रा, रिवर्स पलायन, राजस्व वृद्धि, किसानों को प्रदान की जा सुविधाओं, सरकारी सेवाओं में हुई नियुक्तियों जैसे महत्वपूर्ण और विकासपरक योजनाओं का उल्लेख किया गया है। गीत में लोकगायक सौरभ मैठाणी, गोविन्द दिगारी, राकेश खनवाल, ललित गित्यार, भूपेन्द्र बसेडा, मनोज सामन्त, चन्द्रप्रकाश एवं लोकगायिका खुशी जोशी व सोनम ने स्वर प्रदान किया गया है। इसकी धुन व गीत भूपेन्द्र बसेड़ा ने और संगीत ललित गित्यार ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed