{"_id":"6a5f116beb3a3889360b2972","slug":"uttarakhand-youth-protest-demand-release-of-je-ae-recruitment-and-regularjob-calendar-dehradun-news-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: राजधानी में युवाओं को प्रदर्शन, जेई-एई भर्ती समेत मांगों को लेकर सचिवालय कूच, भारी पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: राजधानी में युवाओं को प्रदर्शन, जेई-एई भर्ती समेत मांगों को लेकर सचिवालय कूच, भारी पुलिस तैनात
Tue, 21 Jul 2026 12:33 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:33 PM IST
सार
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जेई और एई भर्ती जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। युवाओं ने नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
युवा सचिवालय कूच के लिए निकले
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जेई और एई भर्तियां जारी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा सचिवालय कूच के लिए निकल पड़े। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले जुटे युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाएं लंबित हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि जेई और एई समेत अन्य पदों पर जल्द से जल्द भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएं और नियमित भर्ती कैलेंडर घोषित किया जाए, ताकि युवाओं को स्पष्ट दिशा मिल सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर
विज्ञापन
युवाओं ने इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे प्रशासन में भी हलचल रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।