फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Two Sadhus Murdered At Pathreshwar Mahadev Temple Bodies Found Buried In Forest Area

Haridwar: पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

Tue, 21 Jul 2026 10:08 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (हरिद्वार) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 21 Jul 2026 10:08 AM IST
सार

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मंदिर में रहने वाले दो साधुओं के शव जंगल में गड्ढे से मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haridwar News Two Sadhus Murdered At Pathreshwar Mahadev Temple Bodies Found Buried In Forest Area
पुलिस घटना स्थल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को दो साधुओं सेवा गिरी व उत्तम गिरी के लापता होने और अनहोनी की आशंका की सूचना दी। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था। घटना की सूचना पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश: चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी; दून में बाढ़ से हालात, 98 मार्ग बंद

प्रारंभिक जांच में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर संदेह जताया गया है। घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed