फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand won by 137 runs due to Shagun's explosive batting

Dehradun News: शगुन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 137 रनों से जीती उत्तराखंड

Wed, 02 Oct 2024 04:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand won by 137 runs due to Shagun's explosive batting
I
विज्ञापन

II- अंडर-19 महिला क्रिकेट टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड ने मेघालय को हराया
I
I
I
Iभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित अंडर-19 महिला क्रिकेट टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम ने मेघालय को 137 रनों से करारी शिकस्त दी। गुजरात के राजकोट में हुए मुकाबले में उत्तराखंड के लिए शगुन ने ताबड़तोड़ 82 रनों की पारी खेली तो गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
I
I
I
Iमंगलवार को खेले गए मुकाबले में मेघालय की टीम ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी की। उत्तराखंड के लिए शगुन और करीना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। हालांकि, करीना 17 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। शगुन का साथ देने नंदनी कौशिक आईं और वह भी 27 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शगुन भी 58 गेंदों में 14 चौके और दो छक्कों के दम पर 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर कैच आउट हो गईं। टीम ने चार विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए। मेघालय के लिए मोनिका ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

I
Iलक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम शुरुआत से ही कमजोर रही। ओपनर बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर चलते बने। आलम यह रहा कि तीसरे विकेट के लिए आईं मारमी सिर्फ 14 रन ही बना पाईं। जबकि, अन्य कोई भी खिलाड़ी खास असर नहीं दिखा पाया और टीम 14.3 ओवर में 33 रनों के स्कोर पर सिमट गई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed