फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand women congress Vice President Mamta Rani Expelled from party

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ममता रानी को पद से हटाया, पीछे है ये वजह

Thu, 20 Dec 2018 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Dec 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand women congress Vice President Mamta Rani Expelled from party
Congress

निकाय चुनाव में पार्टी के पार्षद प्रत्याशी का समर्थन करने के बजाय निर्दलीय का प्रचार प्रसार करने के आरोप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने प्रदेश उपाध्यक्ष ममता रानी को पद से हटा दिया है। सरिता आर्य ने ममता को पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से की है। 

विज्ञापन


ममता रानी वर्ष 2013 में निकाय चुनाव में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी थीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस निकाय चुनाव में भी ममता ने मेयर का टिकट मांगा था लेकिन हाईकमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन


इससे वह नाराज हो गईं थीं। हालांकि बाद उन्हें मना लिया गया था। वार्ड नंबर आठ से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे रामप्रसाद ने आला नेताओं से शिकायत की थी कि ममता ने उनका प्रचार करने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार किया था। उन्होंने ममता की फोटो लगी उक्त प्रत्याशी के पोस्टर, बैनर और पर्चे भी पार्टी हाईकमान को सौंपे थे।  इधर, महानगर अध्यक्ष ने ममता पर हुई कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का समर्थन करने के आरोप में ममता रानी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। पार्टी से निष्कासित करने का अधिकार चूंकि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को है, लिहाजा ममता के निष्कासन की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष से की गई है। 
-सरिता आर्य, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस

इस संबंध में न तो मुझे महिला कांग्रेस अध्यक्ष और ना ही प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से कोई सूचना दी गई है। निकाय चुनाव में किसी के प्रचार होर्डिंग में मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। सिर्फ होर्डिंग पर मेरी तस्वीर लगे होने से पार्टी विरोधी का आरोप लगाकर निष्कासित करना उचित नहीं है। 
- ममता रानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed