{"_id":"68fdacf64759c0d46c057f2c","slug":"uttarakhand-weather-will-have-dry-for-a-week-mild-cold-in-early-morning-and-night-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में चटख धूप से कम हुआ ठंड का अहसास, अब सप्ताह भर ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में चटख धूप से कम हुआ ठंड का अहसास, अब सप्ताह भर ऐसा रहेगा मौसम
Sun, 26 Oct 2025 10:46 AM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:46 AM IST
सार
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि दिन में अब भी हल्का गरम मौसम है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश भर में दिन भर चटक धूप खिलने से जहां पहाड़ों में ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी थोड़ा परेशान करेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से एक दो डिग्री ऊपर ही रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 30.2 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
नौ में से सात शव बरामद: रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में आज मलबे में मिलीं पांच मजूदर की लाशें, एक पैर बरामद हुआ
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिला। दिन भर चटक धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया।