फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   dead Bodies of five labourers found in debris of Rudraprayag accident

नौ में से सात शव बरामद: रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में आज मलबे में मिलीं पांच मजूदर की लाशें, एक पैर बरामद हुआ

Sat, 25 Oct 2025 09:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 09:28 PM IST
सार

गुप्तकाशी थाने के प्रभारी रंजीत खनेड़ा ने बताया कि मलबे में दो मोबाइल फोन और एक पर्स भी बरामद हुआ है। जिसमें नेपाल के रुपये रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच शव और एक पैर बरामद हुआ है, जबकि शुक्रवार को एक शव और एक पैर बरामद हुआ था।

विज्ञापन
dead Bodies of five labourers found in debris of Rudraprayag accident
रुद्रप्रययाग में मिलीं पांच लाशें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित छेनागाड आपदा में लापता हुए नौ में से अभी तक सात व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को मलबा और बोल्डरों को हटाने के दौरान पांच शव बरामद हुए हैं, जबकि एक अवशेष (पैर) बरामद हुआ है। अभी तक एक शव की ही पहचान हो पाई है। शुक्रवार को भी मलबा हटाने के दौरान एक शव और एक अवशेष बरामद हुआ था।  

विज्ञापन
Trending Videos

28/29 अगस्त की रात को छेनागाड क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। इस आपदा में नौ लोग लापता हो गए थे। जिनमें चार नेपाल मूल के व्यक्ति भी शामिल थे। घटना के बाद से ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की ओर से लगातार सर्च व रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता लोगों की ढूंढखोज की गई। अभी तक सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को लोक निर्माणा विभाग ऊखीमठ के कर्मियों व मजदूरों की ओर से सड़क से मलबा और बोल्डर हटाने का काम किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम ने शवों की ढूंढखोज शुरू की तो मौके पर स्थित एक क्षतिग्रस्त मकान से बदबू आने लगी। यहां की सरिया हटाने पर मकान के बाहर और अंदर से पांच शव बरामद किए गए। जबकि एक पैर भी बरामद हुआ है। शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

गुप्तकाशी थाने के प्रभारी रंजीत खनेड़ा ने बताया कि मलबे में दो मोबाइल फोन और एक पर्स भी बरामद हुआ है। जिसमें नेपाल के रुपये रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच शव और एक पैर बरामद हुआ है, जबकि शुक्रवार को एक शव और एक पैर बरामद हुआ था। अभी तक सिर्फ एक व्यक्ति की ही पहचान हो पाई है। अन्य की पहचान की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि अभी भी दो लोग लापता हैं, जिनकी ढूंढखोज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed