फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather will Change Today Rain and Storm Warning for Several Districts Yellow Alert Issued

Uttarakhand Weather: आज बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

Sat, 14 Mar 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 14 Mar 2026 04:00 AM IST
सार

मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather will Change Today Rain and Storm Warning for Several Districts Yellow Alert Issued
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार को भी मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


Kuldeep Yadav Wedding: संगीत और कॉकटेल, मेहमानों के लिए शाही भोज का खास इंतजाम; पहाड़ी जायका भी बढ़ा रहा स्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन




जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.7 डिग्री दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री अधिक के साथ 23.1 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed