फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather will change Rainfall and snowfall warning for next four days, severe cold will occur

Uttarakhand Weather: बदला मौसम...बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और यमुना घाटी में हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Wed, 26 Feb 2025 09:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:07 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में भी बारिश के आसार हैं। जबकि, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather will change Rainfall and snowfall warning for next four days, severe cold will occur
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार से एक बार फिर मौसम बदला। चमोली जनपद में फिर मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। वहीं, यमुना घाटी में भी बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


बुधवार को तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गोरसों, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से औली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आईं। बदरीनाथ हाईवे पर भी हनुमानचट्टी से आगे बर्फ जम गई है जिसे हटाने के लिए बीआरओ की मशीनें लगाई गई हैं।  
विज्ञापन

 

चार दिन बदला रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले चार दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट होने से कड़ाके की ठंड होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में भी बारिश के आसार हैं। जबकि, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

Chardham Yatra 2025: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जल्द जारी होगी SOP, जीरो डेथ की बन रही रणनीति

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 फरवरी से एक मार्च तक प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का येलो तो 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते बारिश-बर्फबारी से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed