Chardham Yatra 2025: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जल्द जारी होगी SOP, जीरो डेथ की बन रही रणनीति
यात्रा के दौरान 200 डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को रोटेशन के आधार पर तैनात किया जाएगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित ट्रेनिंग राजकीय मेडिकल कॉलेज दून व श्रीनगर में दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जल्द ही एसओपी जारी होगी। इस बार स्वास्थ्य विभाग यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जीरो डेथ की रणनीति तैयार कर रहा है। यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिस्पांस पोस्ट (एमआरपी) व स्क्रीनिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रा पंजीकरण के दौरान तीर्थयात्रियों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी देनी होगी।
मंगलवार को सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर पहली बैठक ली। यात्रा के दौरान 200 डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को रोटेशन के आधार पर तैनात किया जाएगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित ट्रेनिंग राजकीय मेडिकल कॉलेज दून व श्रीनगर में दी जाएगी। यात्रा मार्गों पर 26 एमआरपी व 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। यात्रा में आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर पंजीकरण कर स्वास्थ्य प्रोफाइल देनी होगी। स्वास्थ्य सचिव ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को समय पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए संविदा पर स्वास्थ्य मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।
Uttarakhand: गैरसैंण को मिला अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, अप्रैल से होगा संचालन
उपकरण और फर्नीचर तत्काल पहुंचाएं
स्वास्थ्य सचिव ने महानिदेशक को निर्देश दिए कि पर्यटन विभाग की ओर से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए जारी की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। शेष धनराशि जारी करने के लिए विभाग को पत्र लिखा जाए। केदारनाथ धाम में नवनिर्मित चिकित्सालय में उपकरणों और फर्नीचर को तत्काल पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
चिकित्साधिकारियों के फोन नंबर देंगे
यात्रा मार्ग, बस स्टॉप, होटल और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य से संबंधित एडवाइजरी, निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण और मुख्य चिकित्साधिकारियों के संपर्क नंबर की सूचना देने के लिए फ्लेक्स और बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही, सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करते हुए जनपदों के जिलाधिकारियों से समन्वय कर इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।
महानिदेशालय कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम
स्वास्थ्य सचिव ने कहा चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए महा निदेशालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम यात्रा से जुड़ी सभी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करेगा और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.