{"_id":"64f41a8935b9a64daf057535","slug":"bageshwar-by-election-cm-dhami-caressed-the-children-in-his-lap-sought-support-from-the-villagers-to-win-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwer: बच्चों को गोद में लेकर सीएम धामी ने किया दुलार, ग्रामीणों से उपचुनाव में जीत के लिए मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwer: बच्चों को गोद में लेकर सीएम धामी ने किया दुलार, ग्रामीणों से उपचुनाव में जीत के लिए मांगा समर्थन
Sun, 03 Sep 2023 11:14 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:14 AM IST
सार
पांच सितंबर को बागेश्वर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने चंदनराम दास की पत्नी को ही यहां से टिकट दिया है। जिनके लिए सीएम धामी समर्थन मांगने पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपचुनाव के चलते सीएम धामी बागेश्वर दौरे पर हैं। सुबह गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। वहीं इस दौरान उन्होंने गांव के बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर खूब दुलार किया।
विज्ञापन
रविवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र भ्रमण पर निकले। उन्होंने ग्रामीण से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वसान भी दिया। साथ ही सीएम ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी के समर्थन में वोट मांगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र की जनता के अंदर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतोष के भाव से यह स्पष्ट है कि देवतुल्य जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से क्षेत्र के निर्बाध विकास के लिए आने वाली बागेश्वर उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...CM Dhami: निवेश का डेस्टिनेशन बन रहा उत्तराखंड, बोले मुख्यमंत्री- उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार
ये है पूरा कार्यक्रम
- 10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन हुआ था।
- 21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख थी।
- पांच सितंबर को होगी वोटिंग।
- आठ सितंबर को होगी मतगणना।