Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे का 40 मीटर हिस्सा कटा
Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।
विस्तार
उत्तराखंड में आज भी माैसम बिगड़ा रहेगा। माैसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णाचट्टी में यमुना नदी के कटाव के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि रविवार दोपहर तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है। लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को करीब दो किमी की अतिरिक्त पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
दोपहर बाद शुरू हुई छोटे वाहनों की आवाजाही
यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णाचट्टी के समीप यमुना नदी के तेज बहाव के कारण सड़क के करीब 40 मीटर सड़क हिस्से पर कटाव हो रहा है। इस कारण रविवार सुबह से ही हाईवे पर बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके चलते क्षेत्र के तीन गांवों सहित यमुनोत्री धाम पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद एनएच की मशीनरी ने यहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है। ऐसे में यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को दो किमी अतिरिक्त पैदल चलना पड़ रहा है। इस वजह से डंडी-कंडी से जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है।
बरसात के बाद शुरू हुआ कटाव
यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आशीष उनियाल का कहना है कि सड़क पर बरसात के बाद कटाव शुरू हो गया था, लेकिन एनएच विभाग और प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम बड़कोट मुकेश रमोला ने बताया कि रविवार शाम तक पहाड़ी को काटकर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। वहीं एनएच विभाग को ट्रीटमेंट के निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand: कांग्रेस के नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन पर सीएम धामी का वार, राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल
बारिश के बाद मलबा आने से 146 मार्ग बंद
बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 146 मार्ग बंद हो गए। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में 15, उत्तरकाशी में 4, नैनीताल में 2, बागेश्वर में 11, देहरादून में 18, अल्मोड़ा में 4, पिथौरागढ़ में 22, चंपावत में 2, ऊधमसिंह नगर में 2, पौड़ी में 12, चमोली में 37 और टिहरी जिले में 17 मार्ग बंद हैं। देहरादून के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में भी जगह-जगह मलबा आया हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.