फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update today Snowfall in Gangotri and Yamunotri Dham

Uttarakhand Snowfall: चारों धाम में हुई बर्फबारी, फिर बढ़ी ठिठुरन, ग्लेशियरों को भी मिली मजबूती

Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार और मंगलवार को भी बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update today Snowfall in Gangotri and Yamunotri Dham
गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल में रविवार शाम को मौसम ने फिर करवट ली। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। वहीं, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई। वहीं देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में बादल छाए रहे और सर्द हवाओं से तापमान गिर गया।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को सर्दी ने जाते-जाते ग्लेशियर को मजबूती देने वाली बर्फबारी करा दी। उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात तक बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। गंगोत्री धाम में सुबह से ही गंगोत्री धाम में बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन


दोपहर बाद धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में शाम चार बजे से बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी सुबह से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बड़ी परियोजनाओं की मंजूरी से पहले यातायात प्रभाव आकलन, बढ़ते दबाव को देखते हुए निर्देश जारी

सोमवार और मंगलवार को भी होगी बर्फबारी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार और मंगलवार को भी बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। जबकि, इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed