{"_id":"652d5ef9d554ccfdff0d1ec3","slug":"uttarakhand-weather-update-today-snowfall-expected-in-high-altitude-areas-rainfall-yellow-alert-issued-2023-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मैदान में निकली धूप तो पहाड़ों में छाए बादल, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मैदान में निकली धूप तो पहाड़ों में छाए बादल, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी
Tue, 17 Oct 2023 11:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:26 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई तो पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हैं। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: चरम पर भक्तों का उत्साह...बना नया इतिहास, पहली बार दर्शनार्थियों का आंकड़ा 50 लाख पार
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
कहां कैसा है मौसम का हाल
- मसूरी में हल्के बादल छाए। शहर में तापमान गिरकर 10 डिग्री हुआ।
- नई टिहरी में खिली हल्की धूप। बीते दिन झमाझम बारिश होने से ठंड बढ़ी
- केदारनाथ में छाए घने बादल।
- यमुनोत्री धाम में छाए बादल। बर्फबारी का मौसम बना हुआ है।
- ऋषिकेश में मौसम साफ। धूप खिली।
- चमोली में बारिश बर्फबारी के बढ़ी ठंड। आसमान में छिटपुट बादलों के बीच धूप खिली।
- विकासनगर में आसमान में बादल छाए। तापमान गिरने से ठंड बढ़ी।