{"_id":"64fa0ba9f7bfb9f3ed066266","slug":"uttarakhand-weather-update-today-rainfall-yellow-alert-in-five-districts-more-updates-in-hindi-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, आज देहरादून समेत पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, आज देहरादून समेत पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Fri, 08 Sep 2023 12:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:30 AM IST
सार
Uttarakhand weather Update: आज देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में दून समेत पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Snowfall In Pithoragarh: उच्च हिमालयी क्षेत्र में सीजन का पहला हिमपात, निचले इलाकों में हल्की ठंड की शुरुआत
विज्ञापन
जबकि, अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन