फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall In Pithoragarh: First snowfall of season in high Himalayan region Uttarakhand news in hindi

Snowfall In Pithoragarh: उच्च हिमालयी क्षेत्र में सीजन का पहला हिमपात, निचले इलाकों में हल्की ठंड की शुरुआत

Thu, 07 Sep 2023 03:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/धारचूला/चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/धारचूला/चंपावत Updated Thu, 07 Sep 2023 03:03 PM IST
सार

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ, तो निचले इलाकों में ठंड की शुरुआत हो गई। चंपावत में तीन दिन से काफी उमस हो रही थी। 11 दिन बाद बुधवार को बूंदाबांदी और फिर 10 मिनट तक बारिश ने लोगों को राहत दी।

विज्ञापन
Snowfall In Pithoragarh: First snowfall of season in high Himalayan region Uttarakhand news in hindi
गुंजी की पहाड़ी में हुआ हिमपात। स्रोत: ग्रामीण

विस्तार

धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का पहला हिमपात हुआ। इसके चलते निचले इलाकों में हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। धारचूला के गुंजी में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। गुंजी से लगी ऊंची चोटियों और पंचाचूली सहित मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। बुधवार को भी सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

विज्ञापन


दिन में तेज धूप रही। शाम को फिर आसमान बादलों से घिर गया। इधर चंपावत में तीन दिन से काफी उमस हो रही थी। 11 दिन बाद बुधवार सुबह बूंदाबांदी और फिर 10 मिनट तक छुटपुट बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 25 अगस्त को चंपावत में आखिरी बार चार मिमी बारिश हुई थी। बुधवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री रहा।
विज्ञापन


आयुक्त रावत और डीआईजी भरणे पहुंचे गुंजी
उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी में सीमा सड़क संगठन की ओर से बनाई जा रही सड़क कार्य का निरीक्षण करने अधिकारियों की टीम पहुंची है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह और एसडीएम दिवेश शाशनी हेलिकॉप्टर से व्यास घाटी के गुंजी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण का लेंगे जायजा

अधिकारी लिपुलेख और गुंजी से ज्योलिकांग तक सड़क निर्माण का जायजा लेंगे। इस दौरान वह व्यास घाटी के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी लेंगे। आयुक्त और डीआईजी के भ्रमण को देखते हुए डीएम रीना जोशी और एसपी लोकेश्वर सिंह भी मंगलवार को ही धारचूला चले गए थे।

ये भी पढ़ें...काम की खबर: दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, नौ-दस सितंबर को झेलनी पड़ सकती है परेशानी, डायवर्ट रहेंगे रूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed