फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update Today Rainfall Expected Today in Many Places More Updates In Hindi

Uttarakhand Weather: आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार, जानें कहां कैसा है मौसम का हाल

Tue, 05 Sep 2023 12:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Sep 2023 12:04 PM IST
सार

Uttarakhand weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Today Rainfall Expected Today in Many Places More Updates In Hindi
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर हो रही दलदल

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम साफ है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर कई जगहों पर भू-धंसाव और दलदल के कारण आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न बनी हुई है।

विज्ञापन

कहां कैसा है मौसम

  • मसूरी में खिली चटख धूप।
  • रुद्रप्रयाग में देर रात हुई बारिश। सुबह से मौसम साफ।
  • श्रीनगर में आसमान में छाए हल्के बादल।
  • पौड़ी और ऋषिकेश में खिली धूप।

देरी से विदा होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं। इस बार बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई।

अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed