फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: Ganga River Water level on Danger point, Alert in haridwar

Uttarakhand Weather: पहाड़ में बारिश से मैदान में दहशत, खतरे के निशान पर पहुंचा गंगा का जलस्तर, अलर्ट जारी

Mon, 10 Aug 2020 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Aug 2020 06:37 PM IST
सार

  • मानसून सीजन में पहली बार चेतावनी निशान पर पहुंचा गंगा का जलस्तर 
  • दोपहर 12 बजे 293 मीटर तो शाम चार बजे 20 सेमी घटकर हुआ 292.80 मीटर 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Ganga River Water level on Danger point, Alert in haridwar
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों में बारिश होने से हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर चेतावनी के निशान पर पहुंच गया। गंगा में पानी बढ़ जाने से जिला प्रशासन ने तटबंधों पर बसे लोगों को सावधान किया गया। साथ ही गंगा के क्षेत्र में लोगों को न आने की चेतावनी दी। जलस्तर बढ़ने पर तहसील और सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के तटों का निरीक्षण करने के लिए मैदान में गए। 

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर को गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर चेतावनी के निशान 293 मीटर तक पहुंच गया। जैसे ही गंगा का जलस्तर बढ़ने की सूचना मिली तो तहसील और सिंचाई विभाग के अधिकारी भीमगोड़ा बैराज से लेकर गंगा के तटबंध पर निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एसडीओ विक्रांत सैनी ने बताया कि गंगा में दोपहर 12 बजे चेतावनी के निशान 293 मीटर तक पानी पहुंच गया। गंगा में पानी बढ़ते ही जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया। इससे एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल के साथ लेखपाल मैदान में पहुंचे और गंगा के तटबंध के क्षेत्रों में निरीक्षण किया। लेखपालों ने चौकीदारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराते हुए गंगा में बढ़े जलस्तर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सितारगंज में आई बाढ़, उफनाई बैगुल नदी का पानी 250 घरों में घुसा, नाव से बाहर निकले लोग, तस्वीरें... 

साथ ही चेताया कि गंगा के क्षेत्र में बिना सूचना के कोई भी व्यक्ति न जाए। एसडीओ ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद गंगा का जलस्तर कम होने लगा। दोपहर तीन बजे 292.85 मीटर, चार बजे 292.80 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में भीमगोडा बैराज पर पानी 122041 क्यूसेक था, जिनमें से नीचे के लिए 111852 डिस्चार्ज किया गया। गंगनहर में 10,189 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। 

मानसून सीजन में पहली बाद बढ़ा जलस्तर 

मानसून सीजन में पिछले डेढ़ महीने से बारिश हो रही है। पहाड़ों में कई बार तेज बारिश हुई और चमोली जनपद में नुकसान भी हुआ। लेकिन गंगा का जलस्तर 292 मीटर के आसपास ही दर्ज किया गया। इससे प्रशासन भी चिंतित नहीं था। यहां तक कि बाढ़ चौकियों पर चौकीदार न होने पर कोई कार्रवाई नहीं की।

यहां तक कि निरीक्षण तक नहीं किया। केवल निगाह रखने के निर्देश जारी थे। लेकिन इस बार चेतावनी कि निशान तक जलस्तर पहुंच जाने से प्रशासन मैदान में उतरने को मजबूर हो गया। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि गंगा के तटवर्तीय क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए लेखपालों को तैनात कर दिया है। 

बिशनपुर कुंडी में किया अलर्ट 
बिशनपुर कुंडी व पुरानी कुंडी में सोमवार को गंगा में पानी बढ़ गया है। बरसात का मौसम होने के कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते गंगा में जलस्तर बढ़ गया। गंगा में अधिक पानी आने से बिशनपुर कुंडी व पुरानी कुंडी के अलावा कई गांवों में बाढ़ का खतरा बना रहता है। कानूनगो ऋषिपाल सिंह चौहान का कहना है कि सोमवार को गंगा में पानी बढ़ने पर गंगा किनारे बसे बिशनपुर कुंडी व पुरानी कुंडी के लोगों को अलर्ट किया गया है। लोगों को गंगा से दूर रहने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed