फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update today Chances of rain and snowfall cold will increase

Uttarakhand Weather Update : आज से बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड... कई जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

Sun, 18 Feb 2024 02:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Feb 2024 02:11 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: गढ़वाल के तीन और कुमाऊं के दो जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update today Chances of rain and snowfall cold will increase
मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में एक बार फिर आज (रविवार) से बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि इन जिलों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 फरवरी तक मौसम बदलने के आसार हैं। जबकि, 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। फरवरी की शुरुआत में साल की पहली बर्फबारी हुई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haldwani: हल्द्वानी हिंसा में बड़ी कार्रवाई, तीन नामजद उपद्रवी गिरफ्तार; पैट्रोल बम और लूटी गई मैगजीन बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 4-5 फरवरी के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ होने लगा था। दिन में चटक धूप खिलने से दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होने लगा था। ऐसे में एक बार फिर मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed