फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update three days heavy rain alert

उत्तराखंड में अगले तीन दिन पड़ेंगे बेहद भारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Mon, 20 Aug 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update three days heavy rain alert
बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत 21 और 22 अगस्त को कुमाऊं मंडल में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जबकि, 23 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में 21 अगस्त से दोबारा भारी से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके तहत राजधानी देहरादून में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन

राजधानी में हो सकती है एक या दो दौर की बारिश

uttarakhand weather update three days heavy rain alert
बारिश - फोटो : amar ujala

राजधानी में कई दिन बाद रविवार को खिली तेज धूप की वजह से दिन का तापमान 6.7 डिग्री उछल गया। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से कुछ राहत मिली।

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 27.3 डिग्री था। वहीं, रविवार को सुबह से तेज धूप खिलने से गर्मी बढ़ गई। इससे राजधानी में तापमान भी बढ़ गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार के मुकाबले तापमान में 6.7 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, राजधानी में एक या दो दौर की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed