फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Temperature falling in morning and evening Cold Increase

Uttarakhand Weather: सुबह-शाम गिरने लगा तापमान, दिन में धूप कर रही परेशान, 24 के बाद बारिश का अलर्ट

Sun, 22 Sep 2024 02:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Sep 2024 02:46 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: 25 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Temperature falling in morning and evening Cold Increase
माैसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों तक लगातार बारिश के बाद मानसून धीमा हो गया है। इसके चलते सुबह-शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, दिन में चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी परेशान कर रही है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव के चलते सुबह-शाम और दिन के तापमान में यह अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। 25 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से दिन के तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यह कमी सिर्फ बारिश होने वाले दिनों में ही देखी जाएगी। अन्य शुष्क दिनों में मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Rishikesh: दिल्ली से घूमने आए थे पांच युवक, दो नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

प्रदेश में नहीं खुले मलबे से बंद 105 मोटर मार्ग
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से जगह-जगह 105 मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। इसमें सबसे अधिक 21 मोटर मार्ग चंपावत जिले के हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बागेश्वर जिले में चार, देहरादून में तीन, रुद्रप्रयाग में 11, उत्तरकाशी में चार, नैनीताल में सात, पौड़ी में 12, अल्मोड़ा में तीन, पिथौरागढ़ में 14, चमोली में 18 और टिहरी जिले में आठ मार्ग बंद हैं। केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed