{"_id":"6a18732f12db0d37c108858f","slug":"uttarakhand-weather-update-strong-winds-sweep-through-dehradun-rain-and-hailstorm-in-mussoorie-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: लंबे समय बाद बदला मौसम; देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में भी हुई बारिश और ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: लंबे समय बाद बदला मौसम; देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में भी हुई बारिश और ओलावृष्टि
Thu, 28 May 2026 10:30 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 28 May 2026 10:30 PM IST
सार
प्रदेश में बीते कई दिनों से तेज गर्मी हो रही थी। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पर्यटक भी सुहावने मौसम से उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में लंबे समय बाद देर रात मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में तेज हवाओं के साथ जमकर मेघ बरसे। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई और कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़े।
विज्ञापन
अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पर्यटक भी सुहावने मौसम से उत्साहित नजर आए। पिछले एक सप्ताह से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन गुरुवार रात तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
Chamoli: आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़, चालक और वितरक ने भाग कर बचाई जान
विज्ञापन
हालांकि अचानक हुई बारिश के कारण कुछ देर के लिए बाजारों में आवाजाही प्रभावित रही। बारिश और तेज हवा के कारण शहर के कैमल बैक सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई।
अलर्ट अलार्म बजा
जैसे ही मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई एक साथ सभी के मोबाइल पर अलर्ट अलार्म बज उठा।