फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Tree Falls on Pickup Truck Loaded with Gas Cylinders During Storm Driver Escaped with Their Lives

Chamoli: आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़, चालक और वितरक ने भाग कर बचाई जान

Thu, 28 May 2026 08:36 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 28 May 2026 08:36 PM IST
सार

हिमालयन गो गैस एजेंसी का वाहन व्यवसायिक सिलिंडरों को एजेंसी की ओर ले जा रहा था। तभी घिंघराण बस अड्डे के समीप बारिश के साथ हुए आंधी-तूफान से एक पेड़ टूटकर वाहन के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन
Chamoli News Tree Falls on Pickup Truck Loaded with Gas Cylinders During Storm Driver Escaped with Their Lives
पिकअप के ऊपर गिरा पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घिंघराण बस अड्डे के समीप बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान से एक पेड़ टूटकर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से भरे वाहन के ऊपर गिर गया। चालक व परिचालक ने भागकर जान बचाई। इस घटना से सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में फायर कर्मियों ने कटर मशीन से पेड़ की टहनियों को काटा जिसके बाद रास्ता खुला और वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।

विज्ञापन


Chamoli: पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर जंगल में लगी आग की चपेट में आई हाईवे पर खड़ी कार, पूरी तरह जली
विज्ञापन


गैस एजेंसी मैनेजर मोहन सिंह ने बताया कि शाम छह बजे हिमालयन गो गैस एजेंसी का वाहन व्यवसायिक सिलिंडरों को एजेंसी की ओर ले जा रहा था। तभी घिंघराण बस अड्डे के समीप बारिश के साथ हुए आंधी-तूफान से एक पेड़ टूटकर वाहन के ऊपर गिर गया। चालक सतीश कुमार और गैस वितरक विरेंद्र कुमार ने वाहन से तुरंत निकल गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पेड़ को काटकर अलग किया। करीब एक घंटे तक यहां जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी चली और ओलावृष्टि हुई
बृहस्पतिवार शाम को मौसम ने करवट बदली और कर्णप्रयाग में आंधी चली। यहां आंधी के साथ उड़ी धूल से लोग परेशान रहे। वहीं नारायणबगड़ में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। थराली में हल्की बारिश हुई। गेरूड़ के प्रधान केदार देवराड़ी ने बताया हल्की बारिश होने पर लगातार हो रह गर्मी से राहत मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed