उत्तराखंड मौसम: अगले दो दिन प्रदेश से बढ़ेगी गर्मी, जानें किस दिन विदा होगा मानसून
Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून की विदाई होगी। हालांकि अक्तूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नौनीताल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में अब मौसम साफ है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी।
चारधाम यात्रा 2023: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद
इस दिन विदा होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून की विदाई होगी। हालांकि अक्तूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नौनीताल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।