फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: IMD Yellow Alert For Heavy Rain in Dehradun, Bageshwar, Pithoragarh and Nainital

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें कब से मिलेगी राहत

Sat, 26 Aug 2023 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 26 Aug 2023 12:30 AM IST
सार

 Rainfall Alert in Uttarakhand :  दून समेत सभी चार जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: IMD Yellow Alert For Heavy Rain in Dehradun, Bageshwar, Pithoragarh and Nainital
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दून समेत सभी चार जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे खुला, यात्रियों को राहत, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर भी चार दिन बाद शुरू हुई आवाजाही

विज्ञापन

27 से 29 तक मौसम साफ रहने के आसार

अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। इसके चलते 27 से 29 अगस्त तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई में 552.7 एमएम बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि, 25 अगस्त तक 342.3 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, मानसून सीजन में अब तक बारिश के पैटर्न में बदलाव देखने को मिला है। तेज बारिश का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी प्रणाली का प्रभाव है। अगले तीन दिन इसके कम होने का असर दिखेगा।

दस साल पहले भी हुआ था दो मौसम प्रणालियों का मिलन

इस बार दो मौसम प्रणालियों के मिलने से उत्तराखंड में बारिश तबाही मचा रही है। इससे पहले वर्ष 2013 में ऐसा हुआ था। तब केदारनाथ में भीषण आपदा आई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग जैसे-जैसे बढ़ेगी, मौसम प्रणालियों के मिलने की घटनाएं भी बढ़ेंगी। इसके चलते बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed