{"_id":"664acb9037c928c6b10dbbdb","slug":"rishikesh-news-foreigner-drown-into-ganga-river-during-bathing-sdrf-doing-search-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहा विदेशी पर्यटक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहा विदेशी पर्यटक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Mon, 20 May 2024 09:41 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 May 2024 09:41 AM IST
सार
Rishikesh News: प्रग्नेश औंधिया परिवार के साथ स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान अचानक वह गंगा में बह गया।
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र में गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से एक विदेशी पर्यटक बह गया। एसडीआरएफ उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कुछ सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 7:45 बजे की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि प्रग्नेश औंधिया (59) पुत्र नटवरलाल निवासी 38 एलिमेंट, लंदन यूके अपनी पत्नी पिनाकी व पुत्र आनंद के साथ स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नहा रहा था।
विज्ञापन
Kotdwar: खोह नदी में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नजीबाबाद से घूमने आया था कोटद्वार
विज्ञापन
इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से प्रग्नेश गंगा में बह गया। परिवार ने शोर मचाया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है।