Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी, प्रदेशभर में कल बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने हिदायत दी है कि संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोग दिन के साथ रात को भी सतर्कता से रहें। इसके अलावा अगर आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।
विस्तार
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 14 सितंबर को बारिश हल्की हो जाएगी।
Kedarnath: गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन का खतरा, अब बारिश में हेलमेट पहनकर केदारघाटी पार करेंगे यात्री
सभी जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर को भारी से भारी बारिश की चेतावनी के चलते प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासनों ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 12वीं तक के सभी तरह के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश में 168 मार्ग बंद
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से 168 मार्ग बंद हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, बार्डर रोड से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के अनुसार, बाढ़ और बारिश से अब तक 50 पुलों को नुकसान पहुंचा है। 15 पुल क्षतिग्रस्त, 35 पुल आंशिक क्षतिग्रस्त हैं।