फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Extreme Rainfall Alert schools will remain closed in Three districts

Uttarakhand Weather: संभलकर रहें...आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 23 Jul 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jul 2024 01:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के दौरान दिन और रात के समय अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Extreme Rainfall Alert schools will remain closed in Three districts
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में मंगलवार को भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से खासकर चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के साथ पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें। साथ ही भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्कता बरतें। इसके अलावा खुले स्थान पर वाहन और मवेशियों को न रखें।

विज्ञापन

Kedarnath: पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक, तेज बारिश में भी नहीं जाएंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जिलों में बंद रहेंगे आंगनबाड़ी और स्कूल

मौसम विज्ञान केंद्र और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी भारी से भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते मंगलवार को जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 23 जुलाई को शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाए। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed