फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Kedarnath Yatra will prohibited on pedestrian route from 5 pm to sunrise

Kedarnath: पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक, तेज बारिश में भी नहीं जाएंगे यात्री

Mon, 22 Jul 2024 10:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2024 10:18 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिर रहे हैं, जिससे जानमाल का खतरा बना है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Kedarnath Yatra will prohibited on pedestrian route from 5 pm to sunrise
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार को तीन यात्रियों की मौत के बाद प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम पांच बजे से अगले दिन सूर्योदय तक पैदल मार्ग पर यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं तेज बारिश होने पर दिन में भी यात्रा का संचालन नहीं हेागा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैदल मार्ग के सभी संवेदनशील स्थानों पर जवान तैनात किए गए हैं। सोमवार को दोपहर 2 बजे तक सोनप्रयाग से 2147 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन


उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आए दिन हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिर रहे हैं, जिससे जानमाल का खतरा बना है। कह, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा, गौरीकुंड व लिनचोली आदि स्थानों में स्थिति काफी संवेदनशील बनी है।
विज्ञापन


Kedarnath: बाबा के दर्शन को निकले थे, पहाड़ी से माैत बनकर गिरे बोल्डर, इधर-इधर बिखरे शव, दर्दनाक तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मौसम और पैदल मार्ग की स्थित को देखते हुए शाम पांच बजे से अगले दिन सुबह सूर्योदय तक पैदल मार्ग पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं तेज बारिश होने पर दिन में भी यात्रा संचालित नहीं होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed