फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Heavy rainfall alert in Kumaon schools closed in three districts routes blocked

Uttarakhand Weather: कुमाऊं में आज भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में स्कूल बंद, 324 मार्ग अवरुद्ध

Sat, 14 Sep 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Sep 2024 01:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Heavy rainfall alert in Kumaon schools closed in three districts routes blocked
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी आज (शनिवार) हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कुमाऊं के कुछ जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया। खासकर नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आज भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोनों ही दिन रात के तापमान में कोई खास असर नहीं देखा गया।

विज्ञापन

Weather: डिप्रेशन सिस्टम से बदला उत्तराखंड का मौसम... कुछ और दिन होगी रिमझिम बारिश, जानें कब विदा होगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबा आने से 324 सड़कें बंद

बारिश और मलबा आने से राज्य में 324 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक 57 मार्ग पौड़ी जिले में बंद हैं। नैनीताल में 56, चमाेली में 50, पिथौरागढ़ में 42, चंपावत में 39, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 17-17, देहरादून में 13, बागेश्वर में नौ, उत्तरकाशी में पांच, ऊधमसिंह नगर दो सड़कें बंद है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मार्ग खोलने में समस्या आ रही है। कई जगह मार्ग खोला गया, पर बाद में भूस्खलन से फिर बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक यादव कहते हैं कि अभी तक इतनी बड़ी संख्या में मार्ग बंद नहीं हुए थे। सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए मार्गाें को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को 62 मार्ग खोले भी गए। वहीं, टिहरी बांध का जल स्तर 827.32 मीटर पर पहुंच (बांध का अधिकतम जल स्तर-830 मीटर है) गया।  

ये रहा तापमान

स्थान             अधिकतम तापमान             न्यूनतम तापमान
देहरादून              24.8                                     21.7
पंतनगर               24.6                                     24.1
मुक्तेश्वर              15.4                                      13.2
नई टिहरी           16.8                                      14.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed