Uttarakhand Weather: देहरादून-मसूरी और यमुनोत्री में जमकर बरसे मेघ, कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।
विस्तार
उत्तराखंड में आज भी माैसम खराब बना हुआ है। सुबह से हालांकि कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाए थे, लेकिन दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून, पहाड़ों की रानी मसूरी और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हो रही है।
खरशाली गांव से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री घाटी में एक घंटे से भारी बारिश हो रही है। इधर बड़कोट तहसील क्षेत्र में भी आसमान तेज गर्जन करते मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
Janmashtami 2024: कान्हा के आगमन का इंतजार.....इस बार बन रहा सवार्थ सिद्धि योग, पूजन का कई गुना अधिक मिलेगा फल
कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
वहीं, माैसम विभाग ने देहरादून, टिहरी , पाैड़ी, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।