फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update for today

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गंगोत्री हाईवे कई घंटों से बंद, बागेश्वर में सरयू नदी उफान पर

Mon, 09 Jul 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jul 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update for today
सरयू नदी उफान पर आ गई है।

अलर्ट के बाद उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे।

विज्ञापन


नई टिहरी में ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे फकोट के पास सुबह 4 घंटे से बंद है। जिससे चारधाम यात्री और स्थानीय मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फकोट के पास मार्ग के दोनों ओर वाहनों का जाम लगा है। चमोली में भी मौसम खराब रहा। सुबह बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में आधे घंटा बंद रहा। जिसके बाद सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर हाईवे यात्रियों के लिए खोल दिया गया। थराली सहित पिंडर घाटी में हुई जोरदार बारिश से सड़कों पर मलबा आ गया। थराली देवाल मोटर मार्ग सौगंव और बंदर धौंन में बंद है। यमुनोत्रीधाम सहित पूरी यमुनाघाटी में सुबह से मौसम खराब है। बारिश की संभावना बनी हुई हैं। यहां हाईवे खुला है।

वहीं कुमाऊं के बागेश्वर में रविवार देर रात से लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने जिले के सरकारी, अर्धसरकारी, प्राईवेट विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को आज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते यहां सरयू नदी उफान पर है। बारिश की वजह से बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग धागढ़ के पास बंद हो गया। जिसके बाद ट्रैफिक को रिंग रोड से रवाना किया गया था। हालांकि बाद में मार्ग खुल गया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में रविवार की रात हुई बारिश के कारण जिले में कुल 27 मोटर मार्ग बंद हैं। सभी मार्गों को खोले जाने का कार्य सड़क निर्माण विभाग द्वारा लगातार जारी है। वहीं थल मुनस्यारी मोटर मार्ग रातीगाड़ में बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का साया रहेगा

uttarakhand weather update for today
rain - फोटो : amar ujala

प्रदेश में सोमवार से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का साया रहेगा। मौसम विभाग ने नौ जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके बाद 10 और 11 जुलाई को कुमाऊं और गढ़वाल के तीन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेशभर में रविवार को बादल छाए रहे। पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में भी भारी उमस के बीच कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर उमस ने जीना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग ने अब सोमवार से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को कुमाऊं में विशेषकर पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है।

इसके बाद 10 और 11 जुलाई को कुमाऊं के अलावा गढ़वाल के चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित विभागों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed